संदेश

मगर बदनाम है.....पैसा.

चित्र
लुभाता है, सताता है, रुलाकर फिर हंसाता है, बिगाड़े भी, बनाता है, ऐसा हुक्काम है. पैसा. बड़े दरबार में , अदालतों में, और खुदा के घर, कभी आता था दबे पाँव, अब सरेआम है. पैसा. मुल्क ने मेरे भी, तस्वीर उसकी खींच डाली है, रिआया की, कुल जमा सोच का अंजाम है. पैसा. यही इक दूसरे पर आपकी उंगली उठाता है. मिले शहर के हर एक घर, मगर बदनाम है. पैसा. ज़रूरी बेज़रूरी,ये सभी, इसपर मुन्ह्स्सर है, तुम्हारी शख्सियत की तोल का आयाम है. पैसा.

वक्त के पाँव का वो आबला.

चित्र
राह यारी की, कहाँ आसां है? कदम पर, सूख जाता है गला. कैसा? किसका? भला कहाँ का है? है जो आवारा बादल मनचला. करेगा कल की रोशनी की जुगत, आज जो सांझ का सूरज ढला. रही इंसानियत का वो टुकड़ा, मानिंद-ए-रोज़ फिर थोड़ा गला. रिसते रिसते कहानी लिखता है, वक्त के पाँव का वो आबला. आबला = छाला मानिंद-ए-रोज़=रोज़ की तरह.

बरसों लगे.......

आदमी को जानवर से आदमी बन जाने में बरसों लगे. लेकिन अब भी उसे आदमी से जानवर बन जाने में लगता है एक पल.

बेअसर है.

हौसला अफज़ाई करने वाले सब दोस्तों के नाम. तुम्हारा तोलने का है जो आला, उस आले में मेरा वज़न सिफ़र है. बायस-ए-हाल-ए-दुनिया किससे पूछें, यहाँ मालिक मकाँ ही दरबदर है. साथ उसके हुआ शहर का मुंसिफ, क़ातिल-ए-शहर को अब किसका डर है. लिए फ़िरता है परचम दोस्ती का, घाव से आशना उसका जिगर है. यहाँ सब जूझ रहे दौर-ए-गम से, वहाँ हालात की उसको फिकर है. ..........यहाँ तक पढ़ा तो आगे भी हिम्मत कीजिये.......... मेरी दीवानगी हद से है गुज़री, तुम्हारा तंज़ मुझपर बेअसर है. यहाँ मुस्कान की दुनिया है कायल, यहाँ जज़्बात की किसको फ़िकर है.

तुमको और मुझको.

इंसानियत के नाते,अपनी ख़ुदी से प्यार, तुमको भी बेशुमार है,मुझको भी बेशुमार. चोर और लुटेरे में एक को चुन लें, तुमको भी इख़्तियार है, मुझको भी इख़्तियार. राज करने वाले,आला दिमाग़ पर, तुमको भी ऐतबार है, मुझको भी ऐतबार. हम पे चोट कुछ नहीं,मैं पे एक वार, तुमको भी नागवार है,मुझको भी नागवार. हालात को सुधारने आएगा मसीहा, तुमको भी इन्तज़ार है,मुझको भी इन्तज़ार.

और है.

दिल की फ़र्माइश है सर आँखों मगर, एक पूरी हो तो फ़िर इक और है. ख़त्म सुनता था हुए राजा नवाब, पर हक़ीक़ी वाक़या कुछ और है. आदमी अब क्या करे शर्मो लिहाज, जिस भी सूरत जीतने का दौर है. तुम भले इन्कार कर लो आग से, कह रहा उठता धुवाँ कुछ और है. बेअसर है झिंगुरों का सा रियाज़, सुर को साधे जो गला कुछ और है. खुश वो,जो बिक जाए ऊँचे दाम में, आज तो बाज़ार ही सिरमौर है.

बदगुमान कहे.

अता हुआ है आदमी को ऐसा मुस्तक्बिल, पा जाये सब, मगर पा कर भी परेशान रहे. फ़िक्र में डूब रहे सब अदीब-ओ-दानिशमन्द, एक ग़ाफ़िल को मगर पूरा इत्मिनान रहे. कहर देखा तेरा, तेरी नवाज़िशें देखीं, कोइ दो चार दिन हम भी तेरे मेहमान रहे. कोई तो सीख गया चन्द किताबी बातें. किसी के हिस्से ज़िन्दगी के इम्तिहान रहे. आज जी आया जी भर के जी की बात कहूँ, जी में आए तो मुझे कोई बदगुमान कहे.